खगडि़या, जून 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के पद पर चयन के लिए काउंसिलिंग आगामी आठ से 12 जून तक होगी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया शहर स्थित मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर में होगी। डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बताया कि अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया के पद के लिए काउंसिलिंग होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि अनुसार काउंसिलिंग में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में चतुर्थ वर्गी कर्मी के चयन मुक्ति प्रक्रिया आठ जून से यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन को लेकर आवेदन आज तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...