देवघर, मार्च 12 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सारठ का प्रखंड प्रमुख गौतम कुमार रवानी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से मिलकर विद्यालय में पठन-पाठन करने एवं अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी एवं गणित के शिक्षक नहीं रहने से पठन पाठन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं छात्राओं के लिए बन रहे भोजन कक्ष का निरीक्षण प्रमुख द्वारा किया गया। जहां निम्न स्तर का भोजन सामग्री देखकर विद्यालय के वार्डेन को भोजन सामग्री में सुधार करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि भोजन सामग्री में सुधार नहीं किया गया तो इसकी शिकायत उपायुक्त देवघर से किया जाएगा। साथ ही प्रमुख ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि शिक्षकों की कमी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उपा...