बेगुसराय, जून 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली के लिए काउंसिलिंग 11 जून से बीपी इंटर स्कूल में शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने इसके लिए अधिकारियों व कर्मियों को दायित्व सौंपा है। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली के लिए काउंसिलिंग आज सेकाउंसिलिंग कार्यक्रम डीईओ की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत अनुसेवक पद के लिए काउंसिलिंग 11 व 12 जून को होगी। 11 जून को अभ्यर्थी के क्रमांक 1 से 353 तथा 12 जून को 354 से 819 वालों की काउंसिलिंग होगी। इसी तरह रात्रि प्रहरी की भी काउंसिलंग दो दिन 13 व 15 जून को होगा। 13 जून को क्रमांक 1 से 483 व 15 जून को 484 से 986 वाले अभ...