हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- इचाक, प्रतिनिधि । कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर व स्वागत गान से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक अनिरुद्ध साव संचालन वार्डन शोभा पांडेय ने किया। बैठक में बाल विवाह पर रोकथाम, मैट्रिक और इंटर में 100% रिजल्ट, खेल में अच्छा प्रदर्शन समेत कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ रोशनी सिंह परियोजना से अजय कुंदो, प्रांजल फाउंडेशन से अविनाश कुमार, बीपीओ बंदना श्रीवास्तव ने भाग लिया। एसडीओ रोशनी सिंह ने कहा कि अभिभावक बेटियों की शादी 18 साल के बाद ही शादी करें।उन्हें पढ़ने में सहयोग करें साथ ही छुट्टी में बच्चों के पढ़ाई में मदद करे। तभी विद्यालय का रिजल्ट अच्छा होगा। मौके पर अतिथियों एवं अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र...