रामगढ़, मई 21 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को पतरातू स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर, छात्रावास, कंप्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में संचालित प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत किए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों एवं छात्राओं के कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, उपलब्ध सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।जिसके बाद ...