सासाराम, अप्रैल 11 -- रोहतास। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मझिगांवा में शनिवार को कस्तूरबा गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी की जीवन व उनके योगदान पर प्रकाश डाला। छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार, वार्डेन आरती कुमारी, प्रधानाध्यापक शेषनाथ सिंह, वैजयंती देवी, शाहिदा खातून आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...