जहानाबाद, अप्रैल 11 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशांत शर्मा उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बनाया। वही प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी ने बच्चियों की शिक्षा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है। बीईओ ने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहनेवाली सभी छात्राएं निर्धन परिवारों से तालुक रखती हैं। सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का न्यायपूर्वक उपयोग किया जाना चाहिए।कस्तूरबा गांधी आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.