गढ़वा, फरवरी 24 -- भवनाथपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भवनाथपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 252 छात्राओं और शिक्षकों को एमडीए की दवा खिलाई गई। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। उसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य टीम ने विद्यालय पहुंचकर सभी को दवा सेवन की प्रक्रिया समझाई और सावधानी बरतने की जानकारी दी। उस दौरान छात्राओं को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकें। कार्यक्रम में डॉ नीतेश भारती, शिवसागर दास, मलेरिया पदाधिकारी विद्यानंद प्रजापति, लालो देवी, मिक्की और पूजा मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सामूह...