सीवान, अप्रैल 12 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के परिसर में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की 157वीं जंयती मनायी गयी। यह जयंती कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार अभिषेक की मौजूदगी में किया गया। जहां कस्तूरबा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वहीं इस मौके पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां वर्ग 8 की उत्तीर्ण बच्चियों को 9 वीं कक्षा की पुस्तकें, कॉपी, बैग, कलम,पानी बोतल, लांच बॉक्स, छाता देकर उन्हें सम्मान पूर्वक भेंट कर विदाई दी गयी। इसके साथ ही उनके उज्वल भविष्य के लिए कामना की गयी। वहीं बीईओ ने कस्तूरबा गांधी की जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तेज प्रताप पाठक ने की। जंयती समारोह में...