रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- सितारगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को छात्राओं और स्टाफ ने हिमालयी शपथ ली। इस दौरान उन्होंने हिमालय को नुकसान न पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वार्डन ललिता कोहली ने कहा कि आपदाओं को रोकने के लिए हिमालय की रक्षा करना जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश मित्तल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय तेजी से पिघल रहा है। उन्होंने पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। यहां दिव्या राणा, ब्रजेश, कविता, नाज जहां, रेशू चौहान, मोनिका कन्नौजिया, कमलेश देवी, चंचला देवी, सुमित्रा देवी, कृष्णा देवी, नीरवती, शमशेरवती, सुनैना रहीं। यह भी पढ़ें- हिमालय बचाओ-पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत 2200 छात्र-छात्राओं ने ली शपथ यह भी पढ़ें- चम्पावत कैंपस में ली हिमालय बचाने की ...