चतरा, जून 27 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जमीनी पड़ताल में छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक पाई गई। विशेष रूप से चतरा के पकरीया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास में छात्राओं के रहने, पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। विद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए पांच महिला एवं एक पुरुष सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पूरे परिसर को ऊंची चारदीवारी और उसके ऊपर कंटीले तारों से सुरक्षित किया गया है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप रोका जा सके और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके। यह भी पढ़ें- सिमडेगा के कस्तूरबा में भोजन की गुणवत्ता पर कई बार उठ चुके हैं सवाल विद्यालय में बिजली की आपूर्ति भी व्यवस्थि...