चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के लिए दंत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 छात्राओं के दांतों की जांच कर ब्रश प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दांतों से संबंधित बीमारियों का शीघ्र पता लगाना था। छात्राओं को ब्रश करने का सही तरीका, दिन मे दो बार ब्रश करने का महत्व और कैविटी से बचने के तरीके समझाए गए। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही खान-पान की जानकारी भी दी गई। जांच के बाद 70 छात्राओं को उपचार का परामर्श दिया गया और आगे के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- गनालोया विद्यालय में स्वास्थ्य व दंत जांच शिविर आयोजित शिविर में डॉ. सुजाता महतो...