रांची, अप्रैल 11 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शनिवार को एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 14 वर्ष आयु वर्ग की 34 छात्राओं ने एचपीवी टीका लगवाया। यह टीकाकरण 14 से 34 वर्ष तक की महिलाओं को लगाया जाना है, लेकिन टीका नया होने और भ्रांतियों के कारण लोगों में जागरुकता की कमी देखी जा रही है। टीका लगवाने के बाद छात्राएं उत्साहित दिखीं और अन्य छात्राओं को भी इसके प्रति जागरूक कर रही हैं। यह टीका महिलाओं को गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है। शिक्षिका शशि बाड़ा ने बताया कि टीका लेने के बाद सभी छात्राएं पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी में कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। वार्डेन सरोजिनी टोप्पो व सौरभ सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को सर...