मधेपुरा, अप्रैल 7 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। बीते रविवार को देर रात कस्तूरबा के एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका संतोषी कुमारी (13) थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत के वार्ड 5 मझुआ गांव के बबलू शर्मा की पुत्री बताई जाती है। वह अपनी सगी बड़ी बहन अंशु कुमारी के साथ कक्षा 8 की पढ़ाई करती थी। पता चला कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने बिछावन पर सोई हुई थी। तकरीबन साढ़े तीन बजे रात में उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। उसने बगल में सो रहे दूसरी छात्रा को जगा कर अपनी समस्या बताई और दूसरे कमरे में सो रहे वार्डन रेणु वाला को बुलाने के लिए बोली। इस बीच दूसरी मंजिल पर सो रहे उसकी बड़ी बहन अंशु को मामले की जानकारी दी गई। अंशु ने बताया कि उसकी बहन संतोषी कुछ बोल नहीं पा रही थी। कागज पर लिख कर उसने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए बताया कि व...