कस्तूरबा की छात्राओं ने सीखी आधुनिक खेती की तकनीक
बोकारो, मई 6 -- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नावाडीह की छात्राओं ने आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित कृषक पाठशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को कृषि के आधुनिक तरीकों एवं जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। अदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने छात्राओं को आधुनिक तकनीक आधारित खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार नई तकनीकों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। साथ ही छात्राओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण एवं कैरियर गाइडेंस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट आशीष कुमार मिश्रा एवं नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक चंदन शर्मा ने छात्राओं को इंटीग्रेटेड फार्मिंग, इंटरक्रॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.