बलरामपुर, जुलाई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के राज्य मंत्री राकेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री कैशलेस योजना का लाभ सभी कर्मियों को दिए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शेष राम साहू ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री को बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के तहत शिक्षकों को सुविधा प्रदान की है, लेकिन कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यरत लेखाकार, चपरासी, चौकीदार, रसोइया सहित अन्य कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। कर्मचारियों ने कहा कि विद्यालय संचालन में सभी कार्मिक समान रूप से योगदान देते हैं, इसलिए उन्हें भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा कार्मिको ने भी मांगी ...