लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय लोहरदगा में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय-केजीबीवी और दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह की कुल 450 रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में केजीबीवी भंडरा, किस्को, कुडू और सेन्हा में 75-75 सीटों और केजीबीवी लोहरदगा में 50 सीटों पर नामांकन को स्वीकृति दी गई। वहीं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कैरो और पेशरार में 50-50 सीटों पर नामांकन का निर्णय लिया गया।इस दौरान विभिन्न कोटियों के तहत प्राप्त आवेदनों और प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं के आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने आवेदकों की वर्तमान स्थिति और निर्धारित...