बक्सर, अगस्त 1 -- पेज-युवा के लिए बक्सर, हमारे संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय केंद्र सरकार की एक योजना है जिसके तहत ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वंचित वर्ग की बेटियों को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है।

शत-प्रतिशत नामांकन की आवश्यकता इन विद्यालयों में रहना, खाना, किताबें और वर्दी पूरी तरह मुफ्त होती है। जिले के सभी प्रखंड में यह इस विद्यालय का संचालन हो रहा है। लेकिन, इन विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में डीपीओ (समग्र) के स्तर से पत्र निर्गत कर सभी बीईओ, विद्यालय संचालक, वार्डेन, लेखापाल व शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिया गया है कि शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। पूरे जिले में 1450 बालिकाओं का नामांकन होना है।

गैर-हाजिरी की समस्या परंतु अब तक 1105 ही बालिकाओं का...