गया, अप्रैल 11 -- टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तुरबा गांधी जयंती उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें बालिकाओं ने इस कुरीति के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। इसके अलावा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' विषय पर पंजाबी और गुजराती लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झारखंडी लोकनृत्य और प्रेरणादायक भाषणों ने भी समारोह को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीसा कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज की प्रगति की आधारशिला है। शिक्षित बेटी न केवल परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.