कस्तुरबा गांधी बालिका स्कूल के लिए मुख्य रसोइया पद की हुई काउंसिलिंग
खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर चयन के लिए तीसरे दिन बुधवार को को मुख्य रसोइया पद के लिए काउंसिलिंग हुई। शहर स्थित मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर में हुई काउंसिलिंग में 24 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बता दें कि मुख्य रसोइया के लिए कुल 131 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इधर चल रही काउंसिलिंग की प्रक्रिया एसएसए के संभाग प्रभारी अरुण कुमार, अखिलेश कुमार, अमरनाथ गुप्ता, मो. शम्स समशैय की देखरेख में हुई। इधर बताया गया कि अब 11 जून को सहायक रसोइया के पदों के लिए काउंसिलिंग होगी। वहीं आगामी 12 जून को विभिन्न पदों के बचे हुए अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में चतुर्थवर्गीय कर्मी की काउंसिलिंग जारी यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.