लखीमपुरखीरी, मई 26 -- मंगलवार को कस्ता पुलिस चौकी परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी ने यह आयोजन किया, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक सहित पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संकटमोचन हनुमान जी की परिसर में स्थापित प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई।भंडारे में पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए, पुलिसकर्मियों ने राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोक-रोककर आदरपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। पुलिसकर्मियों को खुद अपने हाथों से आम जनता को प्रसाद परोसते देख स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- सिविल डिफेंस ने लगाया शिविर, राहगीरों को बांटा शरबत यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर जगह जगह आयोजित किए गए भंडारे यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर जगह ज...