सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- परिहार। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में नेपाल सरकार द्वारा लागू किए गए नए भंसार (कस्टम) नियमों का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है। सौ रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर नेपाल में अनिवार्य कस्टम ड्यूटी की व्यवस्था बचने से बचने के लिए नेपाली मुख्य बॉर्डर का रास्ता छोड़ गुपचुप रास्तों को अपना लिया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में गुपचुप रास्तों पर तस्करी बढ़ गयी है। इस सख्ती का फायदा उठाते हुए तस्करों ने एक बार फिर सक्रियता बढ़ा दी है। अधिकारिक चेकपोस्ट पर सख्ती और हर सामान की जांच के बीच अब तस्करों ने गुपचुप रास्तों का जाल फिर से सक्रिय कर दिया है। यह भी पढ़ें- अब 100 से अधिक सामान पर चुकाना पड़ रहा कस्टम खेतों की मेड़, नदी किनारे, झाड़ियों से घिरे कच्चे रास्ते, जहां पहले सिर्फ ग्रामीण आवाजाही होती थी, अब अवैध सामान के ...