मधुबनी, अक्टूबर 8 -- जयनगर। भारत-नेपाल सीमा पर अब भगवान की प्रतिमाओं को भी सीमा पार कराने के लिए कस्टम क्लीयरेंस का इंतजार करना पड़ रहा है। जयनगर प्रखंड के कमला बीओपी अंतर्गत बैतौन्हा बॉर्डर पर दो ट्रकों में लदी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं करीब 24 घंटे तक डिटेन रही। गुरुवार को हुई बारिश में भिंगती रहीं। प्रतिमाओं को नेपाल ले जाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु ग्रामीण पूरी रात परेशान रहे। नेपाल के सिरहा जिले के भुलुआही गांव के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर जयपुर से दुर्गा मंदिर में स्थापना के लिए माता दुर्गा, काली, शिव-पार्वती, गणेश, हनुमान समेत करीब 10 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनवाकर मंगाई हैं। इन प्रतिमाओं को जयनगर के रास्ते बैतौन्हा बॉर्डर से करीब सात किलोमीटर दूर नेपाल के भुलुआही गांव ले जाना था। प्रतिमा लेकर पहुंचे ट्रकों को बॉर्डर पर तैनात जवानों...