अररिया, अप्रैल 10 -- जोगबनी हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कस्टम आयुक्त डॉ. मोहन कुमार मीणा व अपर आयुक्त अनीश गुप्ता ने जोगबनी एलपीएआई में एक्सपोर्टर, इंपोर्टर आदि के साथ अहम बैठक की । बैठक का उद्देश्य जोगबनी एलपीएआई (लैंड पोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया) से प्रवाह रूप से आयात-निर्यात कैसे हो इस पर चर्चा की गई। बैठक में एक्सपोर्टर व इंपोर्टर को हो रही परेशानियों पर चर्चा हुई और इसे तत्काल समाधान करने की कोशिश की गई। इस अवसर पर एक्सपोर्टर व इंपोर्टर कुंदन पोद्दार ने जोगबनी एलपीएआई में व्याप्त असुविधाओं का मुद्दा कस्टम आयुक्त के सामने प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि एलपीआई द्वारा बिना पूर्ण तैयारी के एलपीएमएस (लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम) को लागू कर दिया गया । इसके अंतर्गत स्लॉट बुक करके गाड़ियों को भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्णत: तैयारी नहीं कर इस सि...