कस्टम अधिकारी के ससुरालियों ने घर में की तोड़फोड़, चाचा पर बोला हमला
बागपत, मई 24 -- नगर की पट्टी मेहर के रहने वाले कस्टम अधिकारी की पत्नी रविवार को अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची, जहां उसके मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए कस्टम अधिकारी के चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई। घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस उनसे पूछताछ करने में लगी है। नगर की पट्टी मेहर के रहने वाले साबिर मलिक का बेटा सारिक मलिक कस्टम विभाग में अधिकारी है। उसके बेटे का निकाह करीब दो साल पहले मोदीनगर की रहने वाली नाजिया के साथ हुआ था। साबिर ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद से उनके घर में विवाद रहने लगा था, जिसके चलते नाजिया करीब एक साल से अपने मायके मोदीनगर में रह रही थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.