कस्टमर सपोर्ट के नाम पर ठगी, लखनऊ में फर्जी इंटरनेशल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 धराए
संवाददाता, जुलाई 17 -- लखनऊ क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए ओमैक्स अपार्टमेंट में संचालित एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। रात करीब एक बजे शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार तड़के पांच बजे तक चली। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर से आठ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि इसके मुख्य संचालक पुनीत वर्मा और देवेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बड़ी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।ओमैक्स अपार्टमेंट में अवैध कॉल सेंटर एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ओमैक्स अपार्टमेंट में कई कॉल सेंटर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। मामला अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.