कौशाम्बी, मई 17 -- चरवा थाने के काजू गांव निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर युवक के खाते से हजारों रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। काजू गांव निवासी राजनारायण पुत्र जगनारायण ने 18 फरवरी 2026 को अपने ऑनलाइन ऑर्डर की जानकारी लेने के लिए एक कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन किया था। आरोप है कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने व्हॉट्सएप कॉल कर खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताया। उसने रिफंड दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से मोबाइल पर अलग-अलग कोड डायल करने को कहा। ठग के बताए अनुसार कोड डायल करते ही उसके बैंक खाते से दो चरणों में कुल 22,991 रुप...