फरीदाबाद, अगस्त 19 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर थाना एनआईटी ने बुधवार को कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 98 हजार रुपए ठगने के मामले में रुद्रपुर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ने ठगी की रकम मंगाने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया था। मामले में तीन आरोपित पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। सेक्टर-56ए निवासी व्यक्ति ने 23 दिसंबर 2025 को गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजकर फोन किया था। फोन उठाने वाले ने खुद को कर्मचारी बताते हुए 10 रुपए सर्विस चार्ज की बात कही। बाद में व्हाट्सऐप पर कॉल कर फोन-पे का बैलेंस जांचने को कहा गया। प्रयास करते ही मोबाइल की स्क्रीन बंद हो गई और बैंक खाते से 98 हजार रुपए निकल गए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मंदिर का पुजारी बताकर 35 हजार रुपये की ठगी जांच में पुलिस ने खाताधारक सहित तीन आरोपितों को पकड़ा था। अब फईम खान निवासी खेड़ा क...