फरीदाबाद, जनवरी 22 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। इंश्योरेंस कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर अपराधी ने एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आईएमटी स्थित रॉयल हेरीटेज टावर नंबर चार निवासी सैकत घोष ने बताया कि 19 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। जिसने अपने आप को केयर इंश्योरेंस का कर्मचारी बताया था। उसने बताया कि उसकी माता जी का स्टार हेल्थ इंश्योरेंस से इंश्योरेंस चल रहा है। वह उस पॉलिसी को पोर्ट करके केयर हेल्थ में बदल देगा और उसे उसका अच्छा बेनिफिट मिलेगा। उसके बाद उसने बताया कि 22 हजार 539 रुपये में पॉलिसी पोर्ट हो जाएगी। उसके बाद उसने एक व्हाट्सएप पर उसे लिंक भेज दिया। जिसमें केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिखा हुआ था। उसने भरोसा करके 22 दिसंबर को अपने डेबिट कार्ड से 22 हजार 539 रुपये की पेमेंट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.