बस्ती, जनवरी 28 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील हर्रैया परिसर में कसौधन समाज के लोगों ने पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। समाज के प्रतिनिधि सुनील कुमार कसौधन ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन यूपी सरकार के स्पष्ट शासनादेशों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा, गोरखपुर और अयोध्या मंडलों में बिना किसी भेदभाव के कसौधन समाज को पिछड़ा वर्ग का प्रमाण-पत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन बस्ती जनपद में प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि सरकारी शासनादेश के अनुसार, 1359 फसली के पुराने रिकॉर्ड की अनिवार्यता के बजाय स्थलीय जांच को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यदि टीसी या परिवार रजिस्टर की नकल में जाति...