गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री कसौधन वैश्य कल्याण समिति, शेषपुर पंचायती मंदिर के तत्वावधान में गोरखनाथ रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय गायक सुजीत सैनी ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पिछड़ा आयोग सदस्य जनार्दन गुप्ता, अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. बजरंगबली गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.