नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- साल 2001 में एकता कपूर के सीरियल्स का राज रहा है। इसी समय पर श्वेता तिवारी का सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' धूम मचा रहा था। कई सालों तक इस सीरियल के किरदारों ने ऑडियंस को एंटरटेन किया। लगभग सभी किरदार मशहूर हुए। लेकिन कोमोलिका के किरदार में नजर आई उर्वशी ढोलकिया छा गई थीं। उर्वशी का ये किरदार, उनका स्टाइल, ब्लाउज और बिंदी का डिज़ाइन ट्रेंड बन गया था। इसके साथ ही जब वो स्क्रीन पर आती थीं तो बैकग्राउंड में एक धुन के साथ 'निका.' सुनाई देता था। क्या आप जानते हैं कि ये 'निका.' किस सिंगर ने गाया था?सिंगर का नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे आप ये जानकर शायद थोड़ा हैरान हो जाए कि कोमोलिका के लिए सिर्फ 'निका.' गाने वाली देश की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक है। इन दिनों देश में अपने कॉन्सर्ट के लिए मशहूर हो रही सुनिधि चौहान ही वो सिंग...