बदायूं, मार्च 30 -- गांव कसेर पनौटा में राशन वितरण व्यवस्था का वीडियो वायरल हुई। वीडियो ने गांव में चल रही व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीणों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। वायरल वीडियो व आरोपों की पुष्टी हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक युवक राशन वितरण को लेकर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। उसका कहना है कि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और लोगों को समय पर उनका हक नहीं मिल पा रहा। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है और कई ग्रामीण भी व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि व्यवस्था सही होती तो इस तरह की शिकायतें सामने नहीं आतीं। ग्रामीणो का आरोप है कि राश...