मेरठ, जून 2 -- पीडब्लयूडी द्वारा कसेरूखेड़ा के सामने हाईवे कट बंद करने का विरोध करते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। पीडब्लयूडी द्वारा साकेत चौपले से लेकर गंगानगर डिवाइडर रोड तक नए डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते पीडब्लयूडी द्वारा सड़क पर बने कई जगहों के कट बंद कर दिए गए हैं। जिसमें सीओ सदर ऑफिस के सामने बने कट को भी बंद किया है। सोमवार को कर्मचारियों ने कसेरूखेड़ा के सामने बने कट को बंद करने के लिए कार्य शुरू किया। जानकारी मिलते ही कसेरूखेड़ा के लोग पहुंच गए और विरोध जताया। कहा कि वर्ष 1947 से इस कट से लोग आते जाते है, अगर यह बंद कर दिया गया तो काफी परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतित हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। अमरदीप टांक, विक्की अरोडा, अर्जुन, मनी...