बरेली, अप्रैल 2 -- गुरुवार को कसूमरा के कम्पोजिट स्कूल में वार्षिक उत्सव तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरुवार को स्कूल में वार्षिक उत्सव, स्कूल चलो अभियान, पुस्तक वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना तथा ब्लाक प्रमुख पति मित्र पाल सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रधान रतिभान सिंह, एआरपी अतुल आर्य, नीरज चंद्रा, अनुज कुमार शर्मा, राघवेन्द्र गुप्ता, सुनील कुमार, सलमा, मनोज कुमार, विमल कुमार, भूप सिंह, प्रियंका भारद्वाज, रीना, नीतू, गुड्डों देवी, विनीता आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...