गोपालगंज, मई 30 -- गोपालगंज। भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में सुमन देवी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाकपा माले ने शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। यह भी पढ़ें- महरादेउर हत्याकांड: पथराव मामले में 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लियाप्रदर्शन का मार्ग प्रतिवाद मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मौनिया चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने सुमन देवी के हत्यारों की गिरफ्तारी, निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, गिरफ्तार लोगों की रिहाई तथा पुलिसिया दमन पर रोक लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।नेताओं का संबोधन सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र सिंह कुशवाहा...