रांची, जनवरी 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड अंतर्गत कसिरा डोढहा में रविवार को समाजसेवियों की ओर से वनभोज सह विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान आपसी संवाद के माध्यम से क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सामाजिक एवं विकास संबंधी समस्याओं को साझा किया गया। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मिलकर सामूहिक पहल करने पर सहमति बनी। बैठक में छोटानागपुरिया तेली उत्थान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश महतो ने सामाजिक एकजुटता, संगठन की मजबूती और विकास के मुद्दों पर विचार रखे। कार्यक्रम में बिहारी सिंह, नागेन्द्र सिंह, बुद्धु उर्फ नवीन कुमार, दिलीप बड़ाइक, राजेश सिन्हा, लाल उमेश्वर सायं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...