जहानाबाद, फरवरी 23 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। थाना अंतर्गत केउर पंचायत के कासियावा गांव में रविवार की रात में कौशलेंद्र मिस्त्री के घर में चोरी की वारदात हुई है। बताया गया कि घर में सभी लोग सो रहे थे इसके बावजूद चोर घर में घुसकर कभी कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह में तब लगी जब उठने पर देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। उसके बाद जब घरों में देखा गया तो लगभग सभी घरों में से कीमती सामान गायब पाए गए। घटना की जानकारी तुरंत हुलासगंज पुलिस को दिया गया। इस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी ली। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.