रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। अवैध खनन और परिवहन के लिए बदनाम रामपुर में जिला प्रशासन ने धंधेबाजों पर शिकंजा कस दिया है। अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन ने 3.68 करोड़ का जुर्माना लगाया है। साथ ही अवैध भंडारण पर 3.02 करोड़ का अर्थदंड वसूला गया है। वहीं, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में सीज किए गए वाहनों से 3.34 करोड़ की राजस्व वसूली की है। प्रशासन ने कृत कार्रवाई से अवगत कराते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। रामपुर अवैध खनन के लिए काफी बदनाम रहा है। पूर्व में यहां रहे दो जिलाधिकारियों तक पर निलंबन के हाईकोर्ट से आदेश हो चुके हैं। वहीं, बाबू से लेकर कई पर गाज गिर चुकी है। शासन से लेकर हाईकोर्ट और एनजीटी तक यहां के मामले सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन, अब जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इसके लिए नौ स्थानों पर 21 टास्क फो...