कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कसावा में रामलीला मैदान में वर्षों से लग रहे साप्ताहिक सब्जी बाजार को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के प्रयास से विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को कसावा के कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा दुकानदारों पर दबाव बनाकर बाजार को कसावा बजरिया में लगाने की मांग की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कसाबा निवासी जीतू गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र और दुकानदारों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। दुकानदारों का कहना है कि रामलीला मैदान में लंबे समय से रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नियमित सब्जी बाजार लगता आ रहा है। यहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है, पार्किंग की सुविधा है और बाजार सुचारु रूप से चलता है। वह ठेकेदार को नियमित शुल्क भी अदा करते हैं। वहीं, कसावा बजरिया में श...