प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। शुक्रवार को 132 केवी कैंट उपकेंद्र से कसारी मसारी उपकेंद्र तक 33 केवी की नई विद्युत लाइन को चार्ज करने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से कसारी मसारी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी।उपखंड अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि नई लाइन शुरू होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...