जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- रतनी, निज संवाददाता। मरीजों को मिलने वाली जीवन रक्षक दवाईयां अस्पताल में पड़े- पड़े एक्सपायर कर जा रही है। एक्सपायरी से पूर्व इन दवाओं को कसवां उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे छुपा कर जला दिया गया। बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे अधजली दवाईयों के ढेर देखने को मिला। फेंकी और अधजली दवाईयों में क्लवम 625, ड्रॉप्स के अलावा कई अन्य सीरप, मलहम, ड्रॉप्स, कैल्शियम, टेबलेट आदि शामिल हैं। जो गम्भीर बीमारियों गैस, एसिडिटी, सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी जैसे बीमारियों में काम आता है। एंटीबायोटिक टेबलेट भी आग के हवाले कर दिया गया। इस बात की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी फरीदपुर के प्रभारी डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है पता किया जा रहा है। इधर प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर मीना कुमारी ने बताया कि उप स्वास्थ्य क...