बोकारो, जनवरी 31 -- कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार-पेटरवार पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ के बेमरोटांड़ तालाब के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लूट की घटना कसमार बीआरसी में कार्यरत एमआईएस कॉर्डिनेटर दीपक पटेल एवं कसमार के सहायक शिक्षक संतोष मुखर्जी के साथ घटी है। अपराधी दो बाइक पर चार की संख्या मे आये थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे पेटरवार की ओर भाग निकले। घटना के बाद इसकी सूचना पीड़ितों ने तुरंत कसमार पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, एएसआई रोजिद आलम, सुंदर हेंब्रम घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने लूट की जानकारी पीड़ितों से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी ली। घटना के संबंध में बीआरसी कर्मी दीपक पटेल ने बताया कि कसमार बीआरसी से छुट्टी होने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.