बोकारो, अप्रैल 8 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों के बीच खेती कार्य के लिए जोड़ा बैल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम ने हिसिम पंचायत के गुमनजारा निवासी लाभुक कैलाश टुडू एवं सोनपुरा पंचायत के सिलीसाड़म निवासी सुनील कुमार टुडू को जोड़ा बैल सौंपते हुए खेती- किसानी कर किसानों को आत्मनिर्भर बनने की बात कही। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम ने बताया कि इस योजना के तहत दो एसटी लाभुक को 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर जोड़ा बैल दिया गया। वैसे लाभुक जो पशु खरीदने में असमर्थ हैं, उसे चिन्हित कर प्रोत्साहन के रूप में विभाग की ओर से जोड़ा बैल दिया जा रहा है। जिससे लाभुकों को खेती करने में आसानी होगी। मौके पर तनवीर आलम, ...