बोकारो, अप्रैल 26 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती दे ने बीडीओ नम्रता जोशी के विरुद्ध अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए 27 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस आशय का आवेदन उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो-तेनुघाट को सौंपते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक आरोपों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। प्रमुख ने अपने पत्र में कहा है कि प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है और लगातार मनमानी की जा रही है, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 अप्रैल को प्रस्तावित पंचायत समिति की बैठक की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और न ही इस संबंध में उनकी सहमति ली गई, जो उनके अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्...