बोकारो, अगस्त 18 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के सिंहपुर निवासी युवा तीरंदाज रुद्राक्ष पांडेय 18 से 27 अगस्त तक बोकारो में होने वाली एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह सब-जूनियर कंपाउंड वर्ग में निशाना साधेंगे। अपने जिले में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रुद्राक्ष के प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में उत्साह है। रुद्राक्ष पिछले दो वर्षों में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बोकारो और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। करीब 14 वर्ष की उम्र में उनका चयन झारखंड टीम के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की ओर से हिस्सा लिया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा खैराचातर स्थित रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल में हुई। वर्तमान में वह चंदनकियारी के आवासीय ती...