बोकारो, दिसम्बर 23 -- कसमार। कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित प्रजापति टोला में मंगलवार को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की मंजूरा ग्राम समिति की ओर से डॉ रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ रत्नप्पा के जीवन और योगदान को याद किया। इस दौरान कमिटी के मंजूरा ग्राम कमिटी अध्यक्ष प्रकाश कुमार प्रजापति ने बताया कि डॉ रत्नप्पा का जन्म 15 सितंबर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील में हुआ था। भारत की आजादी की लड़ाई में वे कई बार जेल गये और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। देश की आजादी के बाद वे 24 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले नेताओं में शामिल हुए। संविधान के अंतिम मसौदे पर उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के साथ हस्ताक...