बोकारो, जून 28 -- कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत में 15वें वित्त आयोग मद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को हुआ। राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी सह पूर्व विधायक बबीता देवी, बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज एवं मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम समेत अन्य प्रतिनिधियों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

शिलान्यास के पीछे की जरूरत इस दौरान पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि सोनपुरा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं रहने से पंचायत के ग्रामीणों को इलाज के लिए दांतू या कसमार जाना पड़ता था। अब सोनपुरा में ही स्वास्थ्य केंद्र बनने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी।

जिला परिषद अध्यक्ष का बयान जि...