बोकारो, मई 7 -- कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मायापुर में कार्यरत सहायक अध्यापिका बेबी देवी का निधन पर सहायक अध्यापक संघ कसमार प्रखंड की ओर से गुरुवार को उनके परिजनों को लगभग 29 हजार रुपये आर्थिक सहयोग दिया गया। इस दौरान सहायक अध्यापकों ने मृतका के परिजनों को हर सुख दुख में मदद का भरोसा दिया। मौके पर विक्रांत प्रसाद, राजेंद्र हजाम, मंजुश्री शंखवार, भवानी शंकर, महेश महतो, चंद्रकिशोर महतो, गोवर्धन महतो, दुबराज महतो, केदार महतो, अर्जुन महतो, गोपी करमाली, सरिता कुमारी, कृष्ण कुमार, रवि कुमार झा, योगेंद्र महतो, तुलसी मुर्मू, भिखारी महतो, वसुंधरा मुखर्जी, गीता देवी, मंजू देवी, प्रयाग कुमार, केशर जहां, संजय महतो, मृत्युंजय प्रसाद शर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने आर्थिक सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...