बोकारो, मार्च 6 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल मेरमहारा गांव में बुधवार को संथाल समाज का प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर सुबह से ही गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोग पारंपरिक अनुष्ठानों में जुटे रहे। शाम होते ही गांव का अखड़ा सांस्कृतिक रंग में रंग गया। मांदर और ढोल की थाप पर महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इस अखड़ा नृत्य में युवक-युवतियों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए और पर्व की खुशियां साझा कीं। इससे पहले पर्व के तहत फूलसुसारी सुकदेव मांझी, पाहन रमेश हेंब्रम, परानिक हाड़ाम शक्ति मरांडी और जोग मांझी राहुल हांसदा की देखरेख में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने परंपरागत विधि से देवी-देवताओं और प्रकृति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.